जनपद अनूपपुर में पदस्थ एसडीओ रमेश पाण्डेय की कलेक्टर से हुई शिकायत*

0
279

*अनूपपुर* अनूपपुर जिले के पंचायत विभाग में भ्रष्टाचार का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है,आए दिन एक न एक भ्रष्टाचार की शिकायत ग्राम पंचायत से लेकर जनपद और जिले तक के कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ होती ही रहती है,वैसे अगर देखा जाए तो ज्यादातर शिकायतें उस क्षेत्र की आम जनता की ही होती है,लेकिन धीरे धीरे जिले में भ्रष्टाचार अब इस कदर हावी हो चुका है कि सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी भी अब इन कर्मचारी और अधिकारियों से त्रस्त होकर इनके खिलाफ शिकायत करने पर मजबूर हो चुके है।

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आमीन अहमद निवासी जमुना कॉलरी द्वारा जनपद पंचायत अनूपपुर अन्तर्गत पदस्थ एसडीओ रमेश पाण्डेय के द्वारा क्षेत्र में टीएस के नाम पर अवैध रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर दबाव बनाकर पैसों की मांग किए जाने की शिकायत जिला कलेक्टर के समक्ष की है साथ ही शिकायत में यह भी बताया गया है कि रमेश पांडे के पास आरईएस के एई. के तीन विकासखंड के साथ साथ जनपद पंचायत अनूपपुर में भी एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार है जो कि नियम विरुद्ध है।उक्त विषय पर शिकायतकर्ता द्वारा उक्त मामले में जिला कलेक्टर का ध्यानाकर्षण कराते हुए जल्द संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here