कोतमा अटल द्वार के पास संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही*

0
195

*अनूपपुर* कोतमा पुलिस को रात्रिकालीन गस्त के दौरान कस्बा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की अटल द्वार के पास कुछ लोग तास के पत्तो पर रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं,मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पूर्व से रवाना स्टाफ साक्षियों के साथ मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही की गई।जहां अविनाश सोनी के घर वार्ड न.01 मे कुछ जुआरी राजेश कुमार पिता स्व.अवधेश प्रसाद शुक्ला उम्र 42 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोतमा,अविनाश सोनी पिता दीपकुमार सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड न.01 कोतमा,गुलाब दास गुप्ता पिता रामसोहावन गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड न.07 कोतमा, सुरत कुशवाह पिता रामधनी कुशवाह उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न.07 कोतमा,राहुल सोनी पिता शंकर लाल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न 03 कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर के तास के पत्तों पर रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिनसे पास एवं फड़ से 3570 रू.नगदी एवं तास के 52 पत्ती जप्ती कर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पाए जाने पर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस न्यायालय में उपस्थित होनेके लिये देकर मामले को विवेचना में लिया गया।

वही सूत्रों की माने तो कोतमा नगर में चर्चा है कि पुलिस की रेड के बाद छः जुआरी जो दीवार से कूद कर भाग निकले सभी किसी न किसी बड़े घर के चिराग थे,सूत्रों के अनुसार नगरपालिका के द्वारा लगाए गए और कई घरों के सामने मौजूद सीसीटीवी के कैमरे में वह कैद हैं जिनकी पुलिस शिनाख्तभी हो चुकी है और उनको किसी समय गिरफ्तार कर सकती है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here