*45 दिनों से अनूपपुर एवं जैतहरी इलाके में ठहरे तीन हाथी* दिन में जंगल तो रात में खेतों में फसलो को बनाते आहार*

0
209

*अनूपपुर* विगत 45 दिनों से तीन हाथियों का समूह दो अलग-अलग भागों में बट कर अनूपपुर एवं जैतहरी तहसील के इलाके में विचरण कर रहे है जो दिन के समय जंगल में रहकर रात होते ही एक हाथी जंगल से निकल कर खेतों में लगी फसलो को अपना आहार बनाते है,जबकि दो हाथी विगत 5 दिनों से दिन एवं रात के समय जंगल में ही बिता रहे हैं।

एक दांत वाला नर हाथी विगत 5 दिनों से तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र अनूपपुर के सोनमौहरी बीट के जंगल में दिन के समय विश्राम करने बाद शाम एवं रात होने पर जंगल से निकल कर लगे ग्राम पंचायत अमगवां के वार्ड क्रमांक 10 डोंगरीटोला निवासी गणेश सिंह पिता अमेर सिंह मार्को के खेत में लगे गेहूं अरहर की फसल को निरंतर चार दिनों से आहार बना रहा है ,वहीं दो हाथी विगत पांच दिनों से तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र जैतहरी के वन बीट धनगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत क्योटार के कुसुमहाई ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई एवं भलुवान टोला तथा ग्राम पंचायत कुकुरगोड़ा के बेल्हाटोला कोशम टोला से लगे जंगल में दिन एवं रात के समय विचरण कर रहे है जो रात के समय भी जंगल के अंदर ठहरकर अपने एक हाथी साथी के आने का इंतजार कर रहे हैं।हाथियों के निरंतर विचरण पर वन विभाग द्वारा अलग अलग गश्ती दलों के माध्यम से हाथियों के विचरण पर तथा ग्रामीणों के साथ निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने कच्चे घरों में नहीं रहने सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की हैं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here