अनूपपुर । माहेश्वरी महिला मंडल शहडोल ने सावन का हरियाली महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी महिला मंडल की जिलाध्यक्ष साधना मंत्री एवं डॉक्टर मंजुला मुंदड़ा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके आराध्य देव की आराधना करके किया गया।
हरियाली महोत्सव के अनुरूप चार ग्रुप बादल,बिजली,बारिश और हरियाली बनाकर महिलाओं के द्वारा खूब मस्ती एवं धमाल किया गया एवं हरियाली महोत्सव का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।
माहेश्वरी महिला मंडल के पदाधिकारीयों का इस अवसर पर स्वागत किया गया एवं सावन के चल रहे माह पर सावन से संबंधित गाने,डांस आदि का गायन एवं नृत्य किया गया।इसके साथ ही सुहाग की सामग्री से संबंधित विभिन्न प्रकार के अलग-अलग गेम भी खेले गए।साथ ही उपस्थित लोगों का मनोरंजन करने के लिए मनोरंजक नाटक गांव की बहू की विदेश यात्रा का मंचन भी किया गया।जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहना की।सावन क्वीन का खिताब चंद्रकांता बियानी ने जीता।
कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष सुनीता मुंदड़ा के द्वारा किया गया।नगर सचिव कीर्ति खटोड़ के द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुस्वादु व्यंजन का आनंद लिया और आयोजित कार्यक्रम की खूब सराहना की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरोज,संध्या,चंद्रकांता,शैली बियानी,आशा भंडारी,शशि,मीरा काबरा,संगीता,मंजुला, सरला,अनीता,सुनीता,नीता,लता मूंदड़ा,कीर्ति,कविता तृप्ति खटोड़,संगीता साबू,साधना,राधिका मंत्री,वनिता, रितु लखोटिया की उपस्थिति सराहनीय रही।
सावन का हरियाली महोत्सव माहेश्वरी महिला मंडल ने मनायासावन,क्वीन बनी चंद्रकांता बियानी
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



