*अनूपपुर*- आजादी के अमृत महोत्सव में “हर घर तिरंगा” अभियान जिले में पूरे जोश के साथ संचालित हो रहा है।जिले में गांव-गांव,गली-गली हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली जा रही है। जिले के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के चलते पूरा जिला तिरंगामय दिख रहा है।इसी तारतम्य में अनूपपुर जिले के संपूर्ण वन मंडल क्षेत्र के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में भी राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा अपने जुनून को तिरंगा रैली के माध्यम से जन जन तक फैलाने का प्रयास किया गया।
साथ ही कोतमा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मोटरसाइकिल में कोतमा परिक्षेत्र अधिकारी हरीश तिवारी के निर्देश तथा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा जवाहर दास धार्वे,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सर्किल लतार विनोद कुमार मिश्रा,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सर्किल मलगा राजू केवट तथा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सर्किल राजनगर नापित के नेतृत्व में अपने परिक्षेत्र के समस्त बीट गार्डों विमला मरावी,हरीश अहिरवार,रमेश अहिरवार,राघवेंद्र तिवारी,उत्तम सिंह,शंकर सिंह,अभिलाष सोनी,आकाश सोनी,बृजेश गुप्ता,दादूराम कुशवाहा,कुशल मानिकपुरी,बिहारी लाल रजक,शिवकुमार साहू,सोमवती चंद्रा,शंकरदीन द्विवेदी,आशीष पांडे तथा वन विभाग अंतर्गत कार्यरत चौकीदारों को शामिल कर मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।यह मोटरसाइकिल तिरंगा रैली कोतमा परिक्षेत्र कार्यालय से लेकर बदरा गेट होते हुए पुनःपरिक्षेत्र कार्यालय में जाकर समाप्त हुई।वन विभाग द्वारा क्षेत्र में जन जागरण राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान,जुनून पैदा करने के साथ ही तिरंगा प्रतिज्ञा व जन जागरूकता रैली निकाला गया।
इसी प्रकार जिले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति जिलेवासियों को जागरूक करने की जा रही विभिन्न गतिविधियों से जिले के हर नागरिक के दिल और दिमाग में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश-भक्ति का जज्बा पैदा हुआ है। नगर से लेकर गाँव तक आमजन ने तिरंगे को आन-बान-शान से अपने घर पर लहराने का संकल्प लें रहे है।



