कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अनूपपुर ने किया पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते को निलंबित

0
246

अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर दीपशिखा भगत ने ग्राम पटनाकला के पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते को निलंबित किया है।

कलेक्टर द्वारा 28 अगस्त 2024 को ग्राम पटना कला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते से शासन द्वारा संचालित नक्शा तरमीम एवं ई-केवाईसी कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी चाही गई। परस्ते द्वारा किसी प्रकार का समाधान कारक जवाब पेश नहीं किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि लगभग दो माह से पटवारी ग्राम के भ्रमण करने नहीं आए हैं। परस्ते को ईकेवाईसी एवं नक्शा तरमीम का उनके क्षेत्र में क्या निर्धारित लक्ष्य है एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कितनी तरमीम एवं ई केवाईसी का कार्य आज दिनांक तक पूर्ण किया गया है, इसके संबंध में पटवारी राजेंद्र सिंह परस्ते द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। पटवारी का उक्त कृत्य शासकीय कार्य में स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही का परिचायक है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के मौखिक निर्देशानुसार, भ्रमण मे पायी गई कमियों के फलस्वरूप सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के 9-2 (क) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान परस्ते का मुख्यालय तहसील कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।वही निलंबन अवधि के दौरान ग्राम पटनाकला एवं देवहरा के हल्के का प्रभार पटवारी शालिनी ठाकुर को अपने हल्के के वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपा गया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here