युवती के अपहरण के आरोपी,स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार

0
193

अनूपपुर* जैतहरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.03.2026 को थाना जैतहरी में पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि जयप्रकाश राठौर द्वारा उसे जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर विवाह के उद्देश्य से अपहरण किया गया है,जिसके बाद युवती की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गयाl

पीड़िता के अनुसार वह पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में अध्ययनरत है।लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से जयप्रकाश राठौर (निवासी चोरभठी) से पहचान हुई थी।फोन पर हुई बातचीत में जयप्रकाश ने उससे विवाह करने की बात कही,लेकिन पीड़िता ने स्पष्ट किया कि वह केवल अपने माता-पिता की इच्छा अनुसार ही विवाह करेगी और दिनांक 28.02.2026 से वह अपने बड़े पापा के घर जैतहरी में आकर रह रही थी।दिनांक 13.3.2026 को दोपहर में जब वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैठी थी,तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से जयप्रकाश राठौर जिसने अपना चेहरा साफे से ढका था ने पीड़िता को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया।वाहन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता से वाहन और आरोपियों का पीछा किया। जयप्रकाश ने पिपरिया में पीड़िता को छोड़कर भाग गया।वहां ग्रामीण और पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।उसके भाई और मामा पिपरिया पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित वापस ले आए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जिसके बाद जैतहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटे में अपहरण में शामिल आरोपी जयप्रकाश राठौर,पिता ललन राठौर,उम्र 23 वर्ष, निवासी चोरभठी थाना जैतहरी,शुभम राठौर,पिता दुलारे राठौर,उम्र 23 वर्ष, निवासी बेला,थाना अनूपपुर,सागर पटेल,पिता संतोष पटेल,उम्र 22 वर्ष, निवासी मौहरी,थाना कोतवाली अनूपपुर के साथ घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP65 ZB4472 को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया जहां से रिमांड पर जिला जेल अनूपपुर भेजा गया है l

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here