*बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के विरुद्ध अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,  थाना कोतमा द्वारा 07 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

0
207

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.02.2026 को आवेदक दीपक केवट निवासी ग्राम पडोर, थाना भालूमाड़ा द्वारा थाना कोतमा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड अपने पास रखकर कमीशन लिया जा रहा है तथा खातों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की जा रही है।उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी कोतमा  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगण के विरुद्ध धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसे विवेचना के दौरान धारा 111 बीएनएस से भी जोड़ा गया।

**गिरोह की modus operandi* प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी बादल सोनी उर्फ जिमी निवासी कोतमा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अनूपपुर जिले के भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाए जाते थे, जो मुख्यतः बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खोले जाते थे, क्योंकि इस बैंक के एटीएम कार्ड की लिमिट अधिक होती है।खाता खुलवाने के बाद आरोपियों द्वारा एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड अपने कब्जे में रख लिए जाते थे। इसके बाद ये खाते मुंबई स्थित आरोपी दीपक यादव उर्फ फिलिप के पास भेजे जाते थे, जो इन्हें सेट कर दुबई भेज देता था।दुबई में बैठे सरगना द्वारा इन खातों का उपयोग अवैध लेन-देन एवं ऑनलाइन ठगी के लिए किया जाता था। ट्रांजेक्शन के बाद राशि की निकासी मुंबई में एटीएम के माध्यम से की जाती थी।

 *मुंबई कनेक्शन एवं बड़ी कार्यवाही* गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मुंबई कनेक्शन सामने आने पर पुलिस टीम को मुंबई भेजा गया, जहां दबिश देकर आरोपी दीपक यादव उर्फ फिलिप को गिरफ्तार किया गया।इसके कब्जे से 145 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड (एयरटेल, जियो, वीआई), 20 पासबुक, 05 चेकबुक, 14 मोबाइल फोन, 01 डेल लैपटॉप एवं 01 राउटर बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुबई में बैठे सरगना हितेश नंदवानी, विशाल जत्यानी एवं पंकज सुखनानी के निर्देश पर कार्य करता था। पार्सल के माध्यम से प्राप्त एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को सेट कर दुबई भेजता था तथा प्रतिदिन 10–12 लाख रुपये की निकासी कर उक्त व्यक्तियों तक पहुंचाता था।

 मुख्य सरगना एवं कार्रवाई प्रकरण के मुख्य आरोपी हितेश नंदवानी उर्फ सिल्वर ओक्स, विशाल जत्यानी उर्फ विक्की, पंकज सुखनानी एवं नीतू नंदवानी वर्तमान में दुबई में रहकर इस गिरोह का संचालन कर रहे हैं।इनके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कराया जा रहा है तथा गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई है।साथ ही, बैंक कर्मचारियों एवं अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here