भालूमाड़ा एसईसीएल हॉस्पिटल द्वारा बदरा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर की गई आयोजित,जनप्रतिनिधि व पत्रकारों ने लिया लाभ

0
40

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा क्षेत्र में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भालूमाड़ा हॉस्पिटल द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने भी पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान पत्रकारो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने आमजन से अपील की कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए, जिससे बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी अंकुर सिंह,आकाश निगम (बाबू),अरुण कुमार साहू, मनरेगा अधिकारी अरविंद सिंह एवं ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच शिवभान सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और ग्रामीणों को जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद जरूरी हैं, जिससे लोगों को समय पर इलाज और सही मार्गदर्शन मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here