नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का आरोपी मामा पहुंचा सलाखों के पीछे

0
167

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान तथा अनुविभागीय अधिकारी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।

प्रकरण में नाबालिग पीड़िता द्वारा रिपोर्ट अस्पताल चौकी शहडोल में किया गया था कि जब वह पिछले वर्ष माह सितंबर 2025 में अपनी मम्मी के साथ नानी के घर गई थी तो वहां मामा ने जबरजस्ती बुरा काम किया है जिससे वह गर्भवती है l पीड़िता की रिपोर्ट पर अस्पताल चौकी शहडोल थाना सोहागपुर से जीरो का अपराध प्राप्त कर बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत दिनांक 21.03.2025 को थाना जैतहरी में असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कार्यवाही कर नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा निवासी अमगवा को नाबालिग फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध धारा 64(2)(m), 64(2)(f), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 5(l), 5(j)(ii), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दिनांक 21.03.2026 को अपराध पंजीबद्ध करते हुए दिनांक 24.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर में दाखिल किया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here