अनूपपुर/नगर के संगतजन और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत खुशी और सौभाग्य का अवसर आने वाला है। कटनी हरे माधव दरबार के गद्दीनशीन सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब की परमार्थी एवं रूहानी यात्रा कटनी से रायपुर की ओर प्रस्थान कर रही है। इसी यात्रा के दौरान गुरु आज्ञा से अनूपपुर में संगत को पावन दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।
जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026, शनिवार को सुबह 8:55 बजे संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के अनूपपुर पहुंचने के समय अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के पावन दर्शन होंगे। इस शुभ अवसर को लेकर नगर के संगतजनों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं, प्रेमियों और संगतजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेशन पहुंचकर सतगुरु साहिब के दर्शन कर अपने मानव जीवन को सफल बनाएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।
बताया गया कि यह यात्रा पूरी तरह परमार्थ और मानव कल्याण के उद्देश्य से की जा रही है, जिसमें सतगुरु जी का संदेश प्रेम, सेवा और भाईचारे को बढ़ावा देना है। दर्शन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय संगत द्वारा स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
श्रद्धालुओं का मानना है कि सतगुरु के दर्शन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। इस पावन अवसर को लेकर पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब के पावन दर्शन 28 मार्च को*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



