कोतमा पुलिस ने पचखुरा के जंगल में जुआ खेलते 06 आरोपी किए गिरफ्तार

0
193

अनूपपुर  दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना प्रभारी कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम भेजकर मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआड़ियान भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता से की गई घेराबंदी के चलते 06 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि 26,990 रु (छब्बीस हजार नौ सौ नब्बे रुपए)एवं 06 नग मोबाइल कीमती 34,500 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।

आरोपियों के नाम— 1. अभय राव पिता अंजनी प्रसाद राव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 9 थाना बिजुरी 2.रामू शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 10 थाना बिजुरी. *3.* मनीष यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 6 थाना बिजुरी 4.* सरित श्रीवास्तव पिता रमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 7 थाना बिजुरी *5.*अशोक प्रजापति पिता लखन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 4 थाना बिजुरी * 6. मोहम्मद शब्बीर पिता मोहम्मद असगर उम्र 33 वर्ष निवासी लहसुई गांव वार्ड नंबर 15 थाना कोतमा।पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 49 बी एन एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here