अनूपपुर थाना कोतमा पुलिस द्वारा दिनांक 25/03/2026 को रात्रि में एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध रूप से रेत परिवहन करते जप्त थी गई है।जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर ट्राली में चंगेरी घाट केवाई नदी से अवैध रेत लोड कर विक्रय हेतु ले जा रहा है ।सूचना पर तत्काल पुलिस बल रवाना किया गया तथा चंगेरी घाट से एक मेसी फर्गुसन 1035 जिसकी ट्राली में अवैध रेता लोड करते पाया गया जो ट्रैक्टर चालक पुलिस को दूर से ही देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मय ट्राली छोड़कर भाग गया जिसे समक्ष गवाहन के उपरोक्त ट्रैक्टर मय ट्राली में लोड अवैध रेता लगभग तीन घन मीटर कल कीमती 5,05,000 रुपए की जप्त किया गया तथा उक्त अपराध धारा मैं अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वेद वाहन स्वामी का कृत्य धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 का पाया गया जो अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वैद्य वाहन स्वामी पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अवैध रेत चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर जप्त
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



