अनूपपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही के दौरान दिनांक 28/03/2026 को रात्रि में मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपने पुलिस टीम को रवाना कर छट तालाब के पास जमुना में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी अशोक पटेल पिता स्व. मनसुख लाल पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा थाना भालूमाडा एवं जालिम सिंह पिता स्व. जगतनारायण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाडा थाना भालूमाडा का दोनो अपने साथ एक बोरी में 12 किलो 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 1,50,000/- रुपये को रखे मिले जिनसे पूछताछ पर बताये कि अनिल पटेल निवासी छिल्पा से उक्त मादक पदार्थ गांजा खरीद कर लाना छट तालाब के पास बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार करना बताये उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं एक अदद मोटर सायकल क्रमांक MP 65 M 2251 को आरोपीगणों के कब्जे जप्त कर दोनो आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है तथा
जप्त मशरूका 12 किलो 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 1,50,000 रुपये एवं एक नग मोटर सायकल क्रमांक MP 65 M 2251 कीमती 50,000 रुपये कुल कीमती 2,00,000 रुपये जप्त किया गया।
भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालो के विरुद्ध की कार्यवाही
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



