अनूपपुर * जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक पांडव कालीन मड़फा तालाब में छठ पूजा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।छठ पूजा समिति के द्वारा 03 नवंबर को बैठक का आयोजन कर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ छठ मैया का पूजन किए जाने का निर्णय लिया गया।जिसमें नगर में निवासरत पूर्वांचल वासियों के द्वारा 05 नवंबर को नहाए-खाए से कार्यक्रम प्रारंभ होगा,दिनांक 06 नंवबर बुधवार को खरना के साथ सामतपुर मड़फा तालाब में दिन में 12ः00 बजे छठ मैया के पूजा का ध्वज वंदन के साथ शुभारंभ होगा,दिनांक 07 नवम्बर को सूर्यास्त के पूर्व साथ प्रथम अर्घ तथा 08 नवम्बर को सूर्य उदय के साथ द्वितीय अर्घ के द्वारा छठी मैया का पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।पूजन की तैयारी हेतु पांडव कालीन सामतपुर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मड़फा तालाब मे पूजन हेतु घाट की साफ सफाई के साथ ही छठी मैया के पूजन आसन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।समिति के संयोजक एडवोकेट अक्षयवट प्रसाद ने बताया की 08 नवम्बर को सूर्योदय के साथ पूजा की समाप्ति पर समस्त उपस्थित श्रद्धालु एवं व्रतधारी माता और बहनों को पारण हेतु व्यवस्था की गई है।
*_इनकी भूमिका है सराहनीय_*
छठ घाट की तैयारी में नगर पालिका अध्यक्ष अंजूलिका शैलेंद्र सिंह,पार्षद गणेश रौतेल,भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी,शिव मारुति सेना के साथ नगर पालिका परिषद अनूपपुर के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से साफ सफाई,प्रकाश एवं टेंट की व्यवस्था के साथ ही पूजा की तैयारी मे महत्वपूर्ण योगदान देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इस हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।इसके लिए गोताखोरो की व्यवस्था भी की गई है।साथ ही पुलिस विभाग से भी सहयोग मांगा गया है।
*_कार्यक्रम में आयोजक मंडल की अभूतपूर्व सहभागिता_*
मड़फा सामतपुर तालाब के आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से संरक्षक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी,नगरपालिका अध्यक्ष अजुलिका शैलेंद्र सिंह,समिति के संयोजक एडवोकेट अक्षयवट प्रसाद, भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी,कल्याण सिंह,राजीव शुक्ला, लक्ष्मण राव,आशीष त्रिपाठी,शैलेंद्र सिंह,पार्षद गणेश रौतेल,सत्येंद्र स्वरूप दुबे,उमेश राय,सुजीत मिश्रा, दिनेश मिश्रा,अजय कुमार प्रसाद, शिवांशु रंजन,राहुल कुमार,शिव मारुति युवा संगठन सदस्य,आर के सिंह,डीएन यादव,विनोद सिंह,शहिद खाँन,विजय राठौर,गणेश राठौर, अनिल सिंह,प्रमोद गौर,बद्रीनाथ तिवारी,रविंद्र प्रताप यादव के साथ पूर्वांचल के सभी व्रतधारियों के सहयोग से छठ पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।



