अनूपपुर बेथेल मिशन स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन*

0
338

अनूपपुर* अनूपपुर मुख्यालय में संचालित बेथेल मिशन स्कूल में 14 नवंबर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती के उपलक्ष में बालदिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान बाल मेले, जागरुकता रैली सहित अन्य आयोजन हुए।जिसमें बच्चों द्वारा चाट,पकौड़ी,मिठाई एवं फ़ास्ट फ़ूड आदि व्यंजनों के स्टाल लगाए गए।विद्यालय के प्राचार्य,अध्यापकों,स्कूली बच्चों,अभिभावकों और अतिथियों ने बाल मेले में हर स्टाल पर पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।वही विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि विद्यालय में बाल मेले के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।मेले के माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल में लगाए गए स्टॉल में अभिभावकों शिक्षकों ने भी खरीदारी की। इस कार्यक्रम में लगभग हजार की संख्या में बच्चों ने व उनके अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई,बच्चों ने विभिन्न स्टॉल पर खाने पीने एवं फन स्टॉल पर खूब आनंद लिया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here