अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतमा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी /देशी शराब एवं अवैध व्यापार में लिप्त आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
रविवार की शाम थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ल को एक विश्वशनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उरतान में एक व्यक्ति अपने घर में काफी मात्रा में शराब रखा हुआ है एवं एक एक कर गली में लाकर लोगों को बेच रहा है । मुखबिर सूचना से अवगत होकर थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। दौरान रेड कार्यवाही एक व्यक्ति अपने आंगन से गली में लाकर लोगों को शराब बेच रहा था जिसे पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम गंगाराम यादव उर्फ गंगू यादव पिता नंदलू यादव उम्र 24 वर्ष निवासी उरतान एवं तलाशी लेने पर उसके घर में कुल 7 खाकी रंग के कार्टून में अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब कुल 56.35 लीटर कीमती 26844 रुपए का होना पाया गया । समक्ष गवाहान आरोपी के कब्जे से अवैध शराब को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। दौरान पूछताछ आरोपी ने कुछ दिन पहले बिजुरी शराब दुकान से शराब लाना बताया है।आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश किया गया।



