*पुलिस पर प्राणघातक हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

0
62

आरोपियों के कब्जे से सर्विस पिस्टल एवं 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद*

अनूपपुर दिनांक 21.04.2026 को चौकी सरई क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से बकरी चोरी कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे अपने हमराह प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान पर घेराबंदी हेतु रवाना हुए।

घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर अपने साथ लाई गई चोरी की बकरी को मोटरसाइकिल से फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी एक आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों से हमला किया।

इस हमले में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई तथा प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी भी घायल हुए। इसी दौरान आरोपियों ने चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल लूट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

गठित विशेष टीम के द्वारा अनुसंधान को वैज्ञानिक पद्धति, मुखबिर सूचना एवं सतत खोजबीन के आधार पर दिनांक 25.04.2026 को किरार के जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पुलिस की सर्विस पिस्टल एवं 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—त्वॉय खान, पिता चिराग खान, उम्र 29 वर्ष,एक नाबालिक, हसन खान पिता प्यार खान, उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी ग्राम भदनपुर, थाना बदेरा, जिला मैहर के हैं। आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एन. चैत्र, उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहने एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में थाना करनपठार,चौकी सरई,थाना रामनगर, थाना बिजुरी, चौकी फुनगा, चौकी वेंकटनगर, चौकी देवहरा, थाना कोतवाली, थाना भालूमाड़ा, यातायात प्रभारी एवं साइबर सेल अनूपपुर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here