*नवागत सी एस पी नवीन तिवारी का अपराधों पर चला चाबुक*

0
313

सुशील पाठक/रीवा

एक ओर अपराधियों में मचा हड़कंप तो दूसरी ओर क्षेत्रवासियों में बढ़ा प्रशासन के प्रति विस्वास का भाव_

रीवा/ रीवा जिले में अपराधों का बढ़ता हुआ ग्राफ क्षेत्रवासियों के लिए नासूर बनता जा रहा था और क्षेत्र में अपराधियों के तांडव से आम जनता बेबस प्रतीत हो रही थी, लेकिन नवागत सी एस पी नवीन तिवारी के निर्देशन में की जाने वाली त्वरित कार्यवाही ने आम जनता में कानून व्यवस्था के प्रति एक बार फिर विस्वास की आस जगाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई कि पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा अनिल सोनकर, विवेक लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना विश्वविद्यालय पुलिस द्वारा अवैध रुप से नशीली कफ सीरप बिक्री व परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने मीडिया को बताया कि दिनांक 12/03/2024 को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि बेलहा नहर बगीचा के पास एक सफेद रंग के कार में लोग रोजाना कोरेक्स की बिक्री करने देर रात्रि में आते हैं, जो बिक्री करने हेतु ग्राहक तलासते रहते हैं। कोरेक्स विक्रेता आज भी आये हैं और बेलहा नहर के पास रोड के किनारे सफेद रंग की कार में पीछे की तरफ डिग्गी में काफी मात्रा में नशीली कफ सिरप लिए हुए बिक्री हेतु ग्राहक तलास रहे हैं। मुखविर की सूचना को तत्काल
वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर तत्काल 02 पार्टिया बनाकर मुखविर की सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु अलग – अलग दिशाओ से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। उक्त कार्य में लिप्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए, जिनमें से 01 व्यक्ति पकड़ा गया और 1 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गये व्यक्ति व सफेद कलर की वाहन वेन्टो कार क्रमांक एम पी 04 सी एच 7387 में तलासी के दौरान 480 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 81,600/– रुपये बताई गई है, जिसे जप्त कर अपराध सदर धारा 8, 21, 22 एन० डी० पी० एस० एक्ट एवं 5 / 13 म. प्र. के तहत ड्रग्स कन्ट्रोल एक्ट का कायमी कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को जे. आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस के द्वारा 480 शीशी नशीली कफ सिरप कीमती 81,600 रुपये एवं सफेद रंग की वेन्टो कार क्रमांक
एम पी 04 सी एच 7387 कुल कीमती 431600/- जप्त किया गया है एवं आरोपी शारुख उर्फ गोलू अंसारी पिता शाहिद अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी अमहिया बडी दरगाह के पीछे थाना अमहिया, जिला रीवा (म. प्र.) को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वर्षा सोनकर, स. उ. नि. राजकिशोर रावत, प्र. आर. झलक नारायण पाण्डेय, प्र. आर. अरुण कुमार चौबे, प्र. आर.सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, प्र. आर. प्रेमशंकर, प्र. आर.विजय शंकर त्रिपाठी, आर. देवकी नन्दन मिश्रा, आर. राजभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here