अनूपपुर/14/मार्च/अनूपपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र बिजुरी अंतर्गत निगरानी बीट के वनक्षेत्र क्रमांक पी,एफ,563 में विगत रात दो मादा भालू के आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल चार वर्ष की एक मादा भालू की मौत स्थल पर हो गई वहीं दूसरी मादा भालू जंगल में चली गई जबकि उसके 6 माह के लगभग उम्र के दो छोटे-छोटे शावक डर के कारण जंगल में स्थित चार प्रजाति के पेड़ में दिन भर चढ़े रहे घटना की जानकारी 14 मार्च की सुबह वन विभाग को लगने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी जीतू सिंह बघेल वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी तथा मृत मादा भालू जिसके शरीर में चोट रही है का पशु चिकित्सक बी,एफ,करौलिया से पी,एम,कराते हुए वन मंडलाधिकारी अनूपपुर सुश्री श्रद्धा पेंद्रे की उपस्थिति में मृत मादा भालू के शव का दाह संस्कार कराया गया इस दौरान दूसरी मादा भालू अपने शावकों को खोजने के लिए स्थल के पास पहुंची दोनों शावक स्वस्थ स्थिति में दिखाई दिए जो देर रात अपनी मां के साथ पुनःजंगल में जाने की संभावना है।
*आपसी संघर्ष में मादा भालू की मौत,दूसरी मादा भालू के दो शावक चढ़े पेड़ में
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



