रेत से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग बिजुरी ने किया जप्त*

0
18

अनूपपुर। वन परिक्षेत्र बिजुरी में वन अपराध के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनाँक 24 -25 मई की दरम्यान रात को बेलगांव बीट के वन क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन में संलग्न ट्रैक्टर ट्रॉली कों जप्त कर वन अपराध दर्ज किया गया ।
24 -25 मई 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बीट बेलगांव के कक्ष RF 529 कनई नदी से ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर मौक़ा स्थल पर भेजा गया. टीम के द्वारा स्वराज कम्पनी का सोल्ड ट्रैक्टर ट्रॉली को घेरा बंदी कर वन क्षेत्र में उत्खनन स्थल पर रोक कर रेत उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांगने पर वाहन चालक रंजीत सिंह पिता बुद्धू सिंह नि,सरई नाका थाना बिजुरी द्वारा रेत उत्खनन परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जाने की दशा में वन अधिकारियों को सूचित कर प्राप्त निर्देशानुसार वाहन चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज कमाक 4728/13 दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करते ट्रैक्टर ट्रॉली कों जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी लाया गया आरोपी वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध प्रथम दृष्टया वन अपराध कारित किए जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की वन अपराध दर्ज कर अपराध में संलिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त करते हुए परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी लाया गया। उपरोक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन ताम्रकार के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक बिजुरी,बीट गार्ड बिजुरी,परिक्षेत्र सहायक कोठी,बीट गार्ड बेलगांव,बीट गार्ड सारिस्ताल एवं सुरक्षा श्रमिकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here