विभिन्न मांगों को लेकर किसान अन्नदाता विशाल रैली के साथ उतरे सड़कों पर*

0
59

*अनूपपुर* जिला मुख्यालय में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर साथ में ट्रैक्टरों की लंबी कतार सहित सड़कों पर उतरे तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने समर्थन मूल्य, खाद-बीज की व्यवस्था, बिजली समस्या, सिंचाई सुविधाओं और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां किसानों ने सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।धरना स्थल पर किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, वहीं बिजली कटौती और सिंचाई संकट ने खेती को प्रभावित किया है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से किसान पहुंचे, जिससे माहौल पूरी तरह आंदोलनमय नजर आया। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान अनूपपुर जिला मुख्यालय में अमरकंटक तिराहे पर भारी जाम का सामना करना पड़ा एंबुलेंस का आवागमन हुआ जिसे किसान भाइयों ने बड़े आसान तरीके से निकलने में मदद की इसके पश्चात किसान भाइयों का रैली चचाई रोड अंडर ब्रिज के पास एकत्रित होकर रुक गया जहां पर पूरी तरह से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। किसान भाइयों का कहना था कि हमारे द्वारा तो विद्युत विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के समक्ष कई बार अपनी बात रखी गई लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं हुई अब हम यहीं पर अपना धरना प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से करेंगे और जिला प्रशासन को हमारे समक्ष आकर हमारी मांग को पूर्ण करना होगा। किसानों के जन आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन को मजबूर होकर चचाई रोड अंडर ब्रिज के पास धरना स्थल पर पहुंचना पड़ा जिसमें अपर कलेक्टर,एसडीएम,डिप्टी कलेक्टर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी,तहसीलदार एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने किसानो की जायज मांगों को सुना लेकिन उसे पूरी करने में अपनी असमर्थता जाता है उन्होंने कहा कि इस संबंध में आप आवेदन दे दीजिए हम प्रदेश स्तर पर भेज कर निराकरण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करेंगे परंतु किसन अंतिम समय तक 8 घंटे बीत जाने के बाद भी अपनी मांग को लेकर अड़े रहे साथ ही कलेक्टर अनूपपुर को धरना स्थल पर पहुंच कर मांग सुनने के विषय पर अड़े रहे परंतु यह संभव नहीं हुआ बल्कि जिला मुख्यालय में चारों ओर ट्रैफिक जाम हो गया था कोई भी वाहन एक ओर से दूसरी ओर नहीं जा रही थी और यात्री राहगीर भारी परेशान नजर आए।इस समय देशभर में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और रैलियां लगातार देखने को मिल रही हैं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here