अनूपपुर/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक के रामघाट में 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राम सेतु का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रसाद योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि अमरकंटक के रामघाट का धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व है। इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



