“एक पेड़ मां के नाम” के तहत लाडली लक्ष्मी वाटिका में हुआ वृक्षारोपण

0
501

अनूपपुर/ 15 जून से लेकर 31 अगस्त 2025 तक अनूपपुर नगरपालिका प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 04 जुलाई दिन शुक्रवार को लाडली लक्ष्मी वाटिका पार्क में नगर पालिका प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई थी। उनके द्वारा किए गए इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष पति पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भारत की स्थायी और पर्यावरण के प्रति जागरूक भविष्य के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण के आह्वान और माताओं के प्रति सम्मान की भावना के साथ यह पहल नागरिकों को एक हरित ग्रह बनाने में अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। वही उपाध्यक्ष पति पिंटू तिवारी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पति एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष पति पिंटू तिवारी, वार्ड क्रमांक 04 पार्षद दीपक शुक्ला, वार्ड क्रमांक 03 पार्षद रियाज अहमद, वार्ड क्रमांक 08 पार्षद पति विनोद गुड्डा सोनी, वार्ड क्रमांक 12 पार्षद पति कृष्ण भवानी, नगर पालिका अधिकारी शंकर लहंगीर, रजनीश लहंगीर, बृजेश मिश्रा, शशि तिवारी एवं अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here