अनूपपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का हुआ सफल आयोजन* 

0
137

_इस्कॉन केंद्र प्रमुख एवं प्रभारी ने इस भव्य आयोजन के लिए जताया आभार_ 

अनूपपुर/ अनूपपुर की धरती पर पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस्कॉन केंद्र के प्रमुख एवं प्रभारी चैतन्य मनोहर दास एवं प्रशांत पांडेय ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा माता की असीम कृपा से सफलता पूर्वक रथ यात्रा महोत्सव 2025 का आयोजन संपन्न हो सका।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन आप सभी भक्तों, सेवकों, प्रशासन, पुलिस, नगरवासी और समर्पित सहयोगियों के प्रेम, परिश्रम और आस्था से संभव हो पाया। आपका समय, सेवा, सहयोग और निष्ठा भगवान जगन्नाथ की सेवा में अद्वितीय रहा।

            आपका एक-एक योगदान हमें इस महोत्सव को दिव्य स्वरूप देने में सहायक रहा। आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार, जय जगन्नाथ।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here