एसईसीएल व नीलकंठ इंफ्रा माइनिग कर रही क्षेत्र की उपेक्षा

0
135

*अनूपपुर* भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जोशी द्वारा एसईसीएल व नीलकंठ इंफ्रा माइनिग लिमिटेड पर क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों की उपेक्षा किए जाने की बात कहते हुए जिला कलेक्टर तथा महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना कोतमा को 10 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में संचालित कोल कंपनी एसईसीएल और उसकी सहायक कंपनी नीलकंठ इंफ्रा माइनिग लिमिटेड के द्वारा की जा रही निरंतर उपेक्षा से सभी व्यथित हैं।और इनसे लगातार क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते रहे हैं,लेकिन इनके द्वारा सभी मांगो को दरकिनार किया गया है,जिससे व्यथित होकर हम सभी ग्रामवासी आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन और शासन प्रशासन की होगी और यदि अगामी 15 दिवस के अंदर मांगो को पूरी नही किया जाता है तो 04 सितम्बर से धरना प्रदर्शन,काम रोको एवं चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तथा क्षेत्रवासियों की मांग है कि एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा क्षेत्र की बेशकीमती भूमि का अधिग्रहण किया गया है,लेकिन अधिकांश युवा वर्ग रोजगार से वंचित हैं,अतःस्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता प्रदान करें।एसईसीएल और उसकी सहायक कंपनी नीलकंठ इंफ्रा माइनिग लिमिटेड के भारी वाहनों के आवागमन से क्षेत्र की प्रमुख सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं,इसलिए सड़कों की मरम्मत कराई जाए।क्षेत्रवासियों को रात्रि में आवागमन के दौरान काफी दिक्कतें होती है,क्योंकि लंबा सुनसान मार्ग अंधकारमय रहता है,अतः सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगवाए।एसईसीएल तथा नीलकंठ इंफ्रा माइनिग लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल ने क्षेत्र के वातावरण को बुरी तरह से प्रभावित किया है और क्षेत्र को लोग बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं,अतः उड़ती धूल को नियंत्रित करने के लिए समुचित व्यवस्था के साथ ही भविष्य के दृष्टिगत क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण सहित अन्य समुचित व्यवस्था की जाए।एसईसीएल कंपनी के संचालन क्षेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर आने वाले क्षेत्र की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति की व्यवस्था की जिम्मेदारी एसईसीएल को लेना चाहिए,अतः सीएसआर मद से क्षेत्र में विकास कार्यों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।आसपास के क्षेत्र में बिजली,पानी, सड़क सहित अन्य मूल आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु एसईसीएल प्रबंधन ध्यान दें।जिन लोगों की भूमि अधिग्रहीत कर ली गई हैं,उन्हें समय पर मुआवजा और नौकरी प्रदान करें।क्षेत्र में कई भूमियों का अवॉर्ड हो जाने के बाद प्रबंधन के द्वारा अग्रिम प्रक्रिया नहीं की जा
रही है,जिससे किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है,अतः अग्रिम प्रक्रिया को जल्दी से पूर्ण कर किसानों की समस्याओं का निराकरण करें।भूमि अधिग्रहण के बाद कई गरीब किसान आवास विहीन हो जाते हैं,अतः उन्हें तत्कालिक रूप से रहने की व्यवस्था मुहैया कराई जाए,जिससे कि उनका परिवार अस्त व्यस्त न होने पाए।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here