*नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मान में जुटी कांग्रेस, आदिवासी नेतृत्व को मजबूत करने का संकल्प*

0
4

“कांग्रेस का हाथ आदिवासी समाज के साथ, अधिकार, सम्मान और विकास हमारी प्राथमिकता” — अजय सिंह*

*“गांव-गांव तक संगठन को मजबूत कर आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करेंगे” — आशुतोष सिंह मार्को*

*”जल, जंगल, जमीन और जनअधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा” — विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को*

अनूपपुर। जिला आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, अनूपपुर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी अजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार “गुड्डू” चौहान ने की। विशिष्ट अतिथियों में विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुनील शराफ, विधानसभा प्रभारी जानकी प्रसाद मिश्रा, विधानसभा प्रभारी प्रवीण सिंह, बलमीत सिंह खनूजा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला कांग्रेस के महामंत्री सत्येंद्र स्वरूप दुबे जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह, श्रीमती भुनेश्वरी सिंह, श्रीमती किरण देवी चौधरी, जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक संसाधनों का वास्तविक संरक्षक है। कांग्रेस सरकारों ने वनाधिकार कानून, पेसा कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आदिवासी समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिले के आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, वनाधिकार और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आदिवासी युवाओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से जनसंपर्क बढ़ाने और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य किए जाएंगे। विधायक श्री मार्को ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर कार्य करे और जनता के विश्वास को मजबूत बनाए।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के वंचित, गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज केवल हमारी संस्कृति और परंपरा का वाहक नहीं है, बल्कि विकास की मुख्यधारा में उसकी सहभागिता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की मजबूती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा आदिवासी समाज, महिलाओं और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिल सके।

“कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं अंत में सभी अतिथियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here