श्रमजीवी पत्रकार परिषद के विदाई कार्यक्रम में छलके पंचोली के जज्बात, स्वागत में विकास का संकल्प*

0
9

*अनूपपुर*। जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव के बीच शनिवार 1 अगस्त को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह प्रशासन, पत्रकारिता और जनसरोकारों के समन्वय का प्रभावशाली मंच बन गया। होटल सूर्या के सभागार में आयोजित समारोह में स्थानांतरित कलेक्टर हर्षल पंचोली को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब सहित परिषद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक पत्रकार बाबूलाल पाठक के स्वस्तिवाचन एवं संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। वहीं पत्रकार महेश मिश्रा ने स्वजरचित स्वागत एवं विदाई गीत की प्रस्तुति दी गई।

*मीडिया समाज और प्रशासन के बीच सबसे मजबूत सेतु : रत्नाकर झा*
नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने अपने प्रथम सार्वजनिक संबोधन में कहा कि किसी भी जिले के समग्र विकास में प्रशासन और मीडिया की भूमिका एक-दूसरे की पूरक होती है। पत्रकार समाज की आवाज को शासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं और प्रशासन को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा की कि वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहें, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


*अनूपपुर हमेशा याद रहेगा, पत्रकारों ने निभाई विकास की साझेदार की भूमिका : हर्षल पंचोली**
सम्मान समारोह में भावुक हुए स्थानांतरित कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि अनूपपुर में बिताया गया कार्यकाल उनके प्रशासनिक जीवन की सबसे सुखद और यादगार यात्राओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों का लगातार सहयोग मिला, जिसकी बदौलत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के पत्रकारों ने केवल खबरें प्रकाशित करने तक अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही विभिन्न विभागों के नवाचारों, विकास योजनाओं और जनहित के कार्यों को व्यापक प्रचार-प्रसार देकर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत वातावरण तैयार किया।
श्री पंचोली ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि प्रशासन को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जिले के पत्रकारों की रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

*संवेदनशील और जनकेंद्रित अधिकारी रहे पंचोली : एसपी विक्रांत मुराब*
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने कहा कि हर्षल पंचोली की कार्यशैली सदैव संवेदनशील, पारदर्शी और जनकेंद्रित रही। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया। प्रशासनिक दक्षता के साथ उनका मानवीय दृष्टिकोण उन्हें एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि पंचोली से टीम भावना और संवेदनशील प्रशासन की सीख मिलती है।

*लोकतंत्र की मजबूती का आधार है प्रशासन और मीडिया का समन्वय*
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब दोनों अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, तब विकास कार्यों में पारदर्शिता आती है और जनता का शासन व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है। जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा ने कहा कि हर्षल पंचोली का कार्यकाल विकास, पारदर्शिता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा। वहीं संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारिता के बीच स्वस्थ संवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि पत्रकार समाज आगे भी जिले के विकास में सकारात्मक सहयोग देता रहेगा। कार्यक्रम में नया प्रयोग करते हुए पत्रकार अमीन वारसी के द्वारा चलते चलते गीत के माध्यम से स्वस्वार प्रस्तुति देते हुए आभार प्रदर्शन किया गया।

*सम्मान और स्वागत का यादगार क्षण*
समारोह के दौरान राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की ओर से स्थानांतरित कलेक्टर हर्षल पंचोली को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा तथा पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने तीनों अधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए जिले में सुशासन, विकास और जनहित के कार्यों को नई गति देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
*बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पदाधिकारी और पत्रकार*
कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे, संभागीय संरक्षक मंडल के महासचिव अरुण ओटवानी, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, संरक्षक मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष अंकित शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर संदीप द्विवेदी, चंदन केवट ,कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर ,सह सचिव अधिक लाल यादव, विकासखंड अनूपपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर शर्मा, उपाध्यक्ष अजय नामदेव एवं दिनेश केवट, महासचिव संस्कार गौतम, कार्यकारिणी सदस्य शंभू दयाल कनौजिया, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सेन, वारिष्ट उपाध्यक्ष मोहम्मद गजल तथा उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा यादव,कोषाध्यक्ष रमाकान्त शुक्ला, सह सचिव आमीन वारसी एवं संजय साहू ,ब्लॉक प्रवक्ता महेश मिश्रा, विधिप्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष आर सी मिश्रा विकासखंड कोतमा के कार्यकारी सदस्य ,नीरज द्विवेदी, जैतहरी के अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी वारिष्ट उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश तिवारी (मोन्टी)तथा मदन मोहन मिश्रा, आशीष तिवारी, महासचिव अजीत तिवारी,कोषाध्यक्ष विजय राठौर, ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य मोहम्मद नजीर,गिरीश राठौर, गौरव दाहिया,राजकुमार शुक्ला, अनिल राठौर, सूरज राठौर तथा सुमिता शर्मा
अशोक राठौर रवि ओझा, चँद्रिका, शिवलखन,राजा मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी कुसुम मरकाम, अमित श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए पत्रकार, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here