कोतमा उत्कृष्ट के छात्र का म.प्र. राज्यस्तरीय फुटबॉल गेम के लिए हुआ चयन*

0
430

*अनूपपुर* जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र अविनाश कुमार तिवारी का मध्यप्रदेश राज्यस्तरीय फुटबॉल एसोसिएशन गेम्स आयोजन जिला धार में संभाग इंदौर से खंडवा के लिए चयन हुआ है।अविनाश कुमार तिवारी कोतमा नगरपालिका अंतर्गत गोविंदा कॉलोनी वार्ड नंबर 12 निवासी रजनीश तिवारी (पूर्व सिपाही सीआरपीएफ) के पुत्र है,अविनाश के इस उपलब्धि से पूरा कोतमा नगर और जिले को गौरवान्वित किया है,परिवार में हर्ष का माहौल है,साथ ही मोहल्लेवासियों तथा नगर के लोगों द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here