कोतमा पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग में काम करने वाले फरार इनामी गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

0
346

04 वर्ष पुराने गांजा परिवहन के मामलें में चल रहा था फरार*

* मामले में म.प्र. विधानसभा में अश्वासन प्रश्न भी चल रहा था

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन पर थाना कोतमा पुलिस ने वर्ष 2021 के एक NDPS एक्ट के मामलें में फरार चल रहे आरोपी छत्तीसगढ़ी फिल्मी कलाकार को गिरफ्तार किया है।घटना दिनांक 17.03.21 को केवई पथरौड़ी के पास एक क्षतिगस्त अर्टिगा कार क्रमांक CG04 U5214 से 111 पैकेटौं में कुल 219.5 Kg गांजा बरामद हुआ था,जिसे थाना कोतमा पुलिस नें NDPS की धाराओं में जप्त कर विवेचना में लिया था।विवेचना दौरान मामले में अर्टिगा चालक आरोपी सोनू उर्फ हेमराज सपहा (निषाद ) निवासी कुरूध जिला धमतरी (छ.ग.) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि मामले का अन्य आरोपी मास्टरमाइंड अजय त्रिपाठी निवासी चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) फरार चल रहा था । पता तलाश के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है तथा उसके कई एलबम भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के है । आरोपी अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी हेतु म.प्र. विधानसभा में आश्वासन प्रश्न भी लगा हुआ था । थाना प्रभारी कोतमा निरी.रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में काफी प्रयास तथा लगातार कई बार की दबिश के उपरान्त कोतमा पुलिस टीम ने साइबर टीम अनूपपुर के साथ मिलकर दिनांक 05.10.2025 को फरार आरोपी छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकर अजय त्रिपाठी पिता सुखनारायण त्रिपाठी उम्र 35 साल निवासी ग्राम दाई का पुरवा थाना कौशाम्बी जिला कौशाम्बी (उ.प्र.) हाल निवासी वार्ड क्र0 08 चारामा थाना चारामा जिला कांकेर छ.ग. को कौशाम्बी (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया है । उक्त आरोपी अजय त्रिपाठी पूर्व में भी थाना सोहेला जिला बरगड़ (उड़ीसा) के NDPS केस में पदमपुर जेल (उड़ीसा) में बंद रह चुका है । आरोपी अजय त्रिपाठी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है तथा पूछतांछ कर मामले में आगे और विवेचना की जावेगी ।

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here