दोषी कर्मचारी को कार्य मुक्त,तो फिर अधिकारी पर कार्यवही कब..?*

0
247

_शिक्षकों ने बुधवार को बीईओ और कर्मचारी पर पैसे के लेने का आरोप लगाते हुए सौपा था,शिकायती पत्र_

*अनूपपुर* अनूपपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में कार्यकर रहे नर्मदा जायसवाल को गुरूवार को उनके मूल पद शिक्षकीय कार्य हेतु विद्यालय के लिए मुक्त कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बुधवार को आजाद अध्यापक संघ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ सतीश तिवारीएवं नर्मदा जायसवाल पर काम के लिए पैसा लेने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करते हुएकलेक्टर के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को शिकायती पत्र देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर 20 दिनों के अंदर इन्हें नहीं हटाया गया तो शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।जिस पर गुरूवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जो स्वयं भी इस आरोप में सम्मिलित हैं उन्हीं के आदेशसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में आईएफएमआईएम पोर्टल पर कोषालय संबंधी कार्य कर रहें शिक्षक नर्मदा जायसवाल पर कार्यवाही करते हुए अध्यापन कार्य लिए विद्यालय के लिए मुक्त कर दिया गया है।

लेकिन अभी तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने से शिक्षक नाराज हैं।शिक्षकों ने कहा हैं कि सौंपे गये शिकायती पत्र के अनुसार दी गई।समय सीमा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here