प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन* 

0
113

_शिक्षकों और मेधावी छात्रों का भी किया जाएगा सम्मान_ 

अनूपपुर/ “प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च” भोपाल शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक पहल करने जा रहा है। संस्थान द्वारा दो दिवसीय “प्रतिभा सम्मान” समारोह का आयोजन अनूपपुर जिले के दो स्थानों में क्रमशः 24 जून 2025 दिन – मंगलवार को अनूपपुर जिले के अभिनंदन भवन, राजनगर कालरी में और 25 जून 2025 दिन-बुधवार को कान्हा इंटरनेशनल, अमरकंटक रोड अनूपपुर में किया जा रहा है।

_शिक्षा जगत के नायकों को मिलेगा सम्मान_ 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को भी सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है और छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई है। ये शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं।

_विद्यार्थियों की मेहनत को मिलेगा उचित मंच_ 

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत उन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अकादमिक और सह – पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन उनकी सफलता का प्रमाण है और प्रेरणा का स्रोत भी है।

_कैरियर मार्गदर्शन की दिशा में सशक्त पहल_ 

प्रतिभा सम्मान केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने का एक सार्थक मंच भी है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्रों को करियर की संभावनाओं, कौशल विकास और भविष्य की चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिससे वे अपने लक्ष्यों को स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ तय कर सकें। शिक्षा में नेतृत्व का प्रतीक

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, भोपाल का यह आयोजन यह दर्शाता है कि संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी है, बल्कि प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने और विकसित करने में भी तत्पर है। प्रेरणा से परिवर्तन की ओर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम एक ऐसा मंच है, जो उत्कृष्टता, समर्पण और संभावनाओं का उत्सव है। यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि जब संस्थान शिक्षा के साथ – साथ मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी दें,तो सफलता और समाज का विकास दोनों सुनिश्चित होते हैं। यह आयोजन प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट की दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता और नवाचार की भावना का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने में एक प्रेरणास्रोत बनेगा। आयोजक संस्था ने दोनों ही दिवसों पर अनुपपुर जिले के मेघावी छात्रों एवं उक्त विद्यालयों के शिक्षको को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here