_18 से 20 जून तक 832 नागरिकों के आधार कार्डों में हुआ आवश्यक सुधार_
अनूपपुर/ कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डाे तथा ग्राम पंचायतो में विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लिए जाने हेतु नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार व नए आधार कार्ड बनाए जाने हेतु ग्राम पंचायत व वार्डवार आधार कैम्प का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से शायं 6ः00 बजे तक प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड व ग्राम पंचायत में किया जा रहा है। जिसके तहत 18 से 20 जून तक 832 नागरिकों के आधार कार्डों में आवश्यक सुधार कार्य एवं 51 नागरिकों के न आधार कार्ड बनाए गए हैं।
_24 जून को जिले के इन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे शिविर_
जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहीबेलहा, जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेरी, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत लपटा, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधमनिया तथा नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) के वार्ड 04, नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड नं. 04, नगर परिषद डोला के वार्ड 04, नगरपालिका बिजुरी के वार्ड नं. 04, नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड 04 में एवं नगरपालिका पसान के वार्ड नम्बर 09, नगर परिषद बरगवां (अमलाई) के संत रविदास वार्ड 02, नगरपालिका कोतमा के वार्ड नम्बर 04 में 24 जून को आधार कैम्प का आयोजन किया जाएगा।



