जान से मारने की नियत से बोलेरो वाहन से टक्कर मारने वाले मुख्य आरोपी को कोतमा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
154

अनूपपुर/कोतमा दिनांक 15.06.25 को रात में थाना कोतमा क्षेत्रांतर्गत NH-43 शुक्ला ढ़ाबा कोतमा के बाहर बैठकर खाना खा रहे कोतमा नगर के युवकों से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विवाद कर जानबूझकर अमन नामदेव नामक युवक को जान से मारने की नियत से सफेद कलर की बिना नम्बर की बोलेरो वाहन से टक्कर मार दिये थे । बोलेरो गाडी की टक्कर व घसीटने से अमन नामदेव को पूरे शरीर मे कई जगह चोटे आई थी । उक्त घटना पर दिनांक 15.06.2025 को थाना कोतमा में धारा 296,109 BNS का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था । दौरान विवेचना अज्ञात व्यक्तियों की पहचान संदीप साहू पिता पीथल दास साहू निवासी बहेरहा थाना गोहपारू जिला शहड़ोल ,कुलदीप यादव पिता रामसुमन यादव निवासी ग्राम तगावर थाना ब्यौहारी जिला शहड़ोल हाल वार्ड क्र. 17 शहडोल , शिवम सिंह पिता शिवनाथ सिंह उइके निवासी ग्राम बसनगरी थाना जहसिंहनगर जिला शहड़ोल के रूप में हुए जिनको थाना कोतमा पुलिस द्वारा 24 घण्टो की भीतर पता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया था । मामले का मुख्य आरोपी बोलेरो का चालक सोनू उर्फ सतीश मिश्रा नि. शहडोल घटना दिनांक से फरार था । जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी थे । कोतमा पुलिस टीम निरन्तर छापे मारी एवं दबिस देकर आरोपी की पता तलाश कर रही थी । कल दिनांक 22.06.2025 को रात्रि में आरोपी सोनू उर्फ सतीश मिश्रा पिता शिवबिहारी मिश्रा निवासी शहड़ोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी का जेल वारंट बनने पर जिला जेल अनूपपुर दाखिल किया गया है ।

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here