अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती – उर – रहमान के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु. अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही के दौरान दिनांक 22/06/2025 को भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पडौर में आरोपी रामदयाल केवट पिता स्व. मंडल केवट उम्र 50 वर्ष निवासी लतार थाना भालूमाडा के कब्जे से एक प्लास्टिक के पन्नी में 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 6000/- रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 281/2025 धारा 8/20 बी एन डी पी एस एक्ट कायम किया गया है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



