0
142

कोतमा/ शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तथा पुलिस के साथ हाथा पाई करने वाले फरार आरोपी को कोतमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 13.06.2025 की रात्रि में थाना कोतमा के जुंआ एक्ट के फरार आरोपी मो. आकिब, जो कि सूचना देने के बाद भी थाने पर उपस्थित नही हो रहा था, गिरफ्तारी का प्रयास करते समय प्र. आर. 122 संजीव त्रिपाठी तथा प्र. आर. 108 रामखेलावन य़ादव के शासकीय कार्य में आरोपीगण मो. आकिब पिता अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी, अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी पिता अब्दुल समद, अब्दुल मुईद पिता अब्दुल समद, अब्दुल मुजीब पिता अब्दुल समद तथा अब्दुल बांके पिता अब्दुल समद सभी निवासी लहसुई गांव कोतमा द्वारा बाधा डालते हुए उक्त दोनों प्रधान आरक्षको के साथ धक्का, मुक्की करते हुए अश्लील गालिया देते हुए अपने घर के अन्दर बंद कर लिया था। उक्त घटना के संबंध में आवेदक प्र. आर. 122 संजीव त्रिपाठी द्वारा लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट करने पर आरोपीगण मो. आकिब पिता अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी, अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी पिता अब्दुल समद, अब्दुल मुईद पिता अब्दुल समद, अब्दुल मुजीब पिता अब्दुल समद तथा अब्दुल बांके पिता अब्दुल समद सभी निवासी लहसुई गांव कोतमा के विरूध्द थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 271/25 धारा 127, 121(1), 221, 196, 132, 296, 224, 115(2) ,3(5) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण के 03 आरोपी मो. आकिब पिता अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी, अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी पिता अब्दुल समद, अब्दुल मुजीब पिता अब्दुल समद तीनो निवासी लहसुई गांव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया था। घटना का एक आरोपी मो. मुईद पिता समद निवासी फिल्टर टोला कोतमा का, जो कि आदतन अपराधी है, घटना दिनांक से फरार था, जिसकी थाना कोतमा पुलिस टीम द्वारा निरन्तर पता तलाश कर दबिश दी गई, जिसे दिनांक 23.05.25 को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आरोपी मुईद का जेल वारंट बनने में जिला जेल दाखिल कराया गया। आरोपी अब्दुल मुईद आदतन अपराधी है, जिसके विरूध्द पूर्व में भी कई अपराध पंजीबध्द है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में प्र. आर. 108 रामखेलावन यादव, प्र. आर. 52 दिनेश राठौर, आर. 232 अभय त्रिपाठी एवं चा.आर. अनिल मरावी की अहम भूमिका रही।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here