चचाई पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत गांजा तस्कर के खिलाफ की गई कार्यवाही* 

0
160

अनूपपुर/ अनूपपुर जिले की चचाई पुलिस के द्वारा गांजा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ खरीदी बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, एस डी ओ पी सुमित क्रिकेट्टा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में दिनांक 23.06.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतोष पटेल निवासी गांधीनगर बरगवां थाना चचाई का अपने घर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करता है और घर में रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके से पहुंच कर रेड कार्रवाई की गई, तो संतोष पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 50 साल निवासी गांधीनगर बरगवां थाना चचाई मिला, जिसके पास एवं घर की तलाशी के दौरान घर के अंदर एक काली पॉलीथिन में 0.516 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती करीबन ₹5000 मौके से पाया गया। उक्त अवैध मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 184/25 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया जाकर पाबंद किया गया। उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्यारेलाल सिंह, महिपाल प्रजापति, नागेश सिंह, प्रधान आरक्षक विकास दहाय, आरक्षक दीपक मंडलोई एवं महिला आरक्षक सावित्री सिंह का विशेष योगदान रहा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here