शिक्षा ऐसी हो जिसमें संस्कार मिले -सर्जेश पांडेय*
सुशील पाठक
सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के अतरैला बाजार में एक्सीलेंस एकेडमी स्कूल का उद्घाटन/शुभारंभ श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक, भाजपा नेता सर्जेश पांडेय जी नें किया। मां सरस्वती और वास्तु का वैदिक विधि विधान से पूजन कर औपचारिक उद्घाटन फीता काट कर मुख्य अतिथि पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अतरैला रामभुवन पांडेय जी नें की। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल मंत्री अनिल कुमार गुप्ता मस्ताना,शिवकुमार द्विवेदी,कृष्ण कुमार गौतम ,उमाकांत द्विवेदी रहे। मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत पुष्प और तिलक से विद्यालय संचालक और सहयोगियों ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि शिक्षा संस्कार की जननी है। शिक्षा ऐसी हो जिसमें संस्कार मिले ।हमारा आपका पहला कर्तव्य है कि आनें वाली पीढ़ी को शिक्षित बनायें जो संस्कारित हों ।
नव जवानों का इस दिशा में काम करना सुखद है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संचालक विकास कुमार द्विवेदी, बृजभूषण गौतम,पुष्पराज द्विवेदी ,प्रिंस द्विवेदी ,पीयूष द्विवेदी , जागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ,रामविलास तिवारी, कृष्णकुमार पयासी, रचित तिवारी, सुरेश द्विवेदी, बबलू गौतम, मनीष पांडेय, छोटेलाल याद,इंद्रकुमार द्विवेदी सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



