*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी*  

0
127

अनूपपुर/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 04 जुलाई को कोतमा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान वृक्षारोपण, मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ कार्यक्रम आदि में भाग लेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु जिले के विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कार्यक्रम के लिए संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा बनाए गए हैं कानून व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर दिलीप पाण्डेय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो इसरार मंसूरी तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

_कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जि पं सी ई ओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा_ 

जिले के कोतमा में आयोजित मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ट शर्मा ने जायजा लिया। इस दौरान एस डी एम कोतमा अजीत तिर्की एस डी ओ पी कोतमा, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here