“सुरक्षित स्कूल बस अभियान” के तहत दूसरे दिन भी हुई कार्यवाही*

0
128

*आज भालूमाड़ा क्षेत्र के स्कूल बसो पर हुई कार्यवाही,07 दिनों तक लगातार जारी रहेगा अभियान*

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “सुरक्षित स्कूल बस अभियान” *के तहत भालूमाड़ा क्षेत्र में संचालित निजी स्कूल बसों /बैन पर हाईवे चौकी द्वारा सुबह सुबह कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान बस क्रमांक CG-16-CP-7448 बस को चेक करने पर वाहन का फिटनेस ,परमिट नहीं पाया गया ।जिसपर मोटरयान अधिनियम के तहत 16,000/- जुर्माना किया गया । इसके अतिरिक्त 16 वर्ष पुरानी स्कूल बैन वाहन का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर होने पर जब्त कर कर कार्यवाही की गई । अन्य स्कूल वाहनो पर भी कार्यवाही कर कुल 19,000/- जुर्माना अधिरोपित किया गया ।पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर “सुरक्षित स्कूल बस अभियान” के तहत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here