राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की मूर्ति स्थापना के लिए नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन*

0
111

13 अगस्त 2023 की घोषणा के बाद अभी तक स्थापित नहीं हुई मूर्ति_

*अनूपपुर* राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा संघ द्वारा 02 जुलाई 2025 नगरपालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि पूर्व में 13 अगस्त 2023 के दिन राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती समारोह में आपके द्वारा चयनित स्थल पर मूर्ति लगवाए जाने की घोषणा की गई थी,जिस घोषणा का नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया था।किंतु यह खेद का विषय है कि नगरपालिका अध्यक्ष के घोषणा दिनांक से आज तक लगभग 02 वर्ष बीत चुके हैं किंतु आपके द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जिसके संबंध में राठौर समाज के लोगों ने संगठित होकर 02 जुलाई बुधवार को नगरपालिका कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र ही उनके द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप चयनित स्थल पर ही राष्ट्रीय वीर दुर्गादास जी के मूर्ति स्थापना की मांग की है।ज्ञापन सौंपने के दौरान राठौर समाज के रामखेलावन राठौर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,विष्णु सिंह राठौर,संदीप राठौर,महेंद्र सिंह राठौर,राजकुमार राठौर,आदित्य,सुमित,शिवम,राहुल राठौर के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here