आर एस एस के पथ संचलन में तीन पीढ़ियों ने एक साथ हिस्सा लेकर पेश की मिसाल

0
105

आर एस एस के पथ संचलन में तीन पीढ़ियों ने एक साथ हिस्सा लेकर पेश की मिसाल
अनूपपुर/ मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय अनूपपुर में आयोजित हुए पथ संचलन के दौरान तीन पीढ़ियों के स्वयंसेवकों ने एक साथ हिस्सा लेकर मिसाल पेश की है।
2 अक्टूबर, 2025 को अनूपपुर में विजयादशमी के अवसर पर यह दृश्य देखने को मिला,जहाँ वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद अग्रवाल ने भी इस पथ संचलन में भाग लिया।इस अवसर पर उनके एक ही परिवार की तीन पीढ़ियाँ, जिनमें मूलचंद अग्रवाल स्वयं उनके पुत्र राकेश अग्रवाल एवं राकेश अग्रवाल के पुत्र अक्षत अग्रवाल (वंश) एक साथ पूर्ण गणवेश में संचालन करते देखे गए।कार्यक्रम के दौरान तीनों पीढ़ियाँ संघ की पारंपरिक गणवेश सफेद शर्ट,खाकी फुल पैंट और काली टोपी धारण की।हाथ में दंड लेकर उन्होंने पथ संचालन
में भाग लिया।
यह तस्वीर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और राष्ट्र सेवा के प्रति परिवार के सदस्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है,जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जा रहा है।ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद अग्रवाल 12 वर्ष की उम्र में ही आरएसएस में शामिल हो गए थे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here